फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   By giving a sheet on Gaji's mazar, the workers of the state

गाजी की मजार पर चादर चढ़ाने से राजभर समाज के कार्यकर्ता भड़के

Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
By giving a sheet on Gaji's mazar, the workers of the state
जलालपुर। बहराइच जनपद स्थित सैयद सालार गाजी की मजार पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से चादर चढ़ाए जाने से नाराज राजभर समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान में ओमप्रकाश का पुतला फूंका। साथ ही मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश ने ऐसा कर हिंदू धर्म का अपमान किया है। इसे राजभर समाज कतई स्वीकार नहीं करेगा। इस कार्य के लिए राजभर समाज उनका हमेशा विरोध करता रहेगा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से ओवैसी के साथ बहराइच स्थित सैयद सालार गाजी की मजार पर चादर चढ़ाने से नाराज राजभर समाज ने मोर्चा खोल दिया है। इस बीच रविवार को राजभर समाज के जिलाध्यक्ष रामकिशोर के नेतृत्व में कार्यकर्ता जलालपुर नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंच गए। वहां पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला दहन करने के साथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ओमप्रकाश के इस कार्य से राजभर समाज बेहद आहत है। ऐसा कर उन्होंने हिंदू धर्म का अपमान किया है। उनके इस कार्य के लिए राजभर समाज हमेशा उनका तथा ओवैसी का विरोध करता रहेगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि ओमप्रकाश ने चादर चढ़ाकर न सिर्फ राजभर समाज वरन हिंदू धर्म को अपमानित करने का कार्य किया है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले समय में इसका खामियाजा उन्हें भुगताना होगा। बाद में राजभर समाज के उत्थान को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि राजभर समाज की बेहतरी तभी सुनिश्चित हो सकेगी, जब सभी लोग ज्यादा से ज्यादा शिक्षित होने पर ध्यान देंगे। शिक्षा ही समाज से अंधियारे को समाप्त कर सकती है। इस दिशा में सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा। इस मौके पर फिरतू राजभर, मनोज राजभर, दूधनाथ राजभर, सुरेंद्र कुमारा, संतोष राजभर, देवेंद्र राजभर व सागर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed