फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus stand is in bad condition due to lack of basic facilities

Ambedkar Nagar News: मूलभूत सुविधाओं से बदहाॅल है बस स्टैंड

Sun, 24 Aug 2025 10:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 24 Aug 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bus stand is in bad condition due to lack of basic facilities
टांडा बस स्टेशन।संवाद
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा रोडवेज बस स्टैंड पर बुनियादी यात्री सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सबसे बड़ी समस्या सुलभ शौचालय का न होना है, जिससे प्रतिदिन यहां सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

रोजाना यहां से लगभग 300 से 400 यात्री रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। इसके बावजूद स्टैंड पर शौचालय जैसी मूलभूत सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध नहीं है। आसपास दो प्रमुख बैंक, कई दुकानें, सरकारी दफ्तर और ग्रामीण सेवा केंद्र भी मौजूद हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कई बार यात्रियों को आस-पास के इलाकों में भटकना पड़ता है, और कई को मजबूरी में खुले में जाना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों राकेश कुमार, तारादेवी कन्नौजिया, सुमन गुप्ता, रमाकांत पाण्डेय, अनिल कुमार और तौहीद अहमद का कहना है कि शौचालय की व्यवस्था न होना, यात्री सुरक्षा और सम्मान दोनों के साथ खिलवाड़ है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि सुलभ शौचालय के निर्माण के लिए पत्राचार किया गया है, और जैसे ही बजट स्वीकृत होगा, निर्माण कार्य तुरंत शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed