{"_id":"6272b335ebeb227e87717343","slug":"bus-collided-with-tractor-trolley-five-passengers-injured-ambedkar-nagar-news-lko629058643","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, पांच यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बस, पांच यात्री घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट सोमवार रात यात्रियों से भरी निजी बस सड़क के किनारेथ खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई। इससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना में पांच यात्री गंभीर रूभ से घायल हो गए। सीएचसी नगपुर में प्रारंभिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात यात्रियों से भरी निजी बस अकबरपुर से मालीपुर की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि बस जब मालीपुर थाना क्षेत्र के खजुरी रेलवे क्रॉसिंग के निकट पहुंची, तो इसी बीच वहां सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से अनियंत्रित होकर टकरा गई। टक्कर होते ही चीख पुकार मच गई। आवास सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। अंधेरे का लाभ उठाकर बस चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
इस बीच जानकारी होते ही मालीपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। टक्कर होने से आगे बैठे पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सभाजीत (58) निवासी मालीपुर, मद्धू (28) निवासी महरुआ, लतीफ (18) निवासी बैरागल थाना मालीपुर, तौफीक (22) निवासी बैरागल व सत्येंद्र (28) निवासी महरुआ शामिल रहे। सभी घायलों को सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर मालीपुर पुलिस ने बस को अभिरक्षा में ले लिया और थाने लेकर चली गई।