फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bus

बगैर फिटनेस के ही सड़कों पर फर्राटा भर रही रोडवेज की 45 बसें

Mon, 02 Sep 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bus
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की बस से सफर करने जा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। डिपो का 62 बसों का बेड़ा है। जांच के दौरान 45 बसें फिट नहीं पाई गईं। उपसंभागीय परिवहन विभाग ने रोडवेज प्रशासन को संबंधित बसों को तत्काल दुरुस्त कराने के लिए नोटिस जारी किया है। फिट न होने के बावजूद रोडवेज प्रशासन संबंधित बसों को सड़कों पर दौड़ा रहा है। ऐसे में हर दिन हजारों यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

तेजी से बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सरकार ने संशोधित यातायात नियम लागू कर दिए हैं। इसमें आम लोगों के लिए भारी भरकम जुर्माने की रकम निर्धारित कर दी गई है, लेकिन हजारों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे रोडवेज की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज की 45 की फिटनेस फेल है। इसके बावजूद ये बसें सड़कों पर धड़ल्ले से सवारी ढो रही हैं। बीते दिनों उपसंभागीय परिवहन कार्यालय के आरई विपिन कुमार ने बसों का निरीक्षण किया तो यह हकीकत सामने आयी। उन्होंने तत्काल अकबरपुर रोडवेज प्रशासन को नोटिस जारी किया और बसों को फिट कराने के बाद ही चलाने को कहा है। इसके बावजूद रोडवेज प्रशासन संचालन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान अकबरपुर रोडवेज की 62 बसों के बेड़े में 45 का फिटनेस फेल थी। कई बसों में खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त थे तो कई में आगे व पीछे की लाइट ठीक ढंग से काम नहीं कर रही थी। रिफ्लेक्टर भी बसों में लगा नहीं था। कई अन्य तकनीकी दिक्कतें सामने आईं थीं, जिसमें सुधार के निर्देश दिए गए थे।

विपिन कुमार, आरई, उपसंभागीय परिवहन कार्यालय
बसों के रखरखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाती है। चालक-परिचालक बस को लेकर जो शिकायत दर्ज कराते हैं उसे दुरुस्त कराया जाता है। संभागीय परिवहन कार्यालय के आरई ने बीते दिनों जांच के दौरान कई बसों में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए थे। इसका पालन होगा।
कमाल खान, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed