{"_id":"62b2105b3503790ac82fffdc","slug":"burned-by-press-for-refusing-to-make-false-statement-ambedkar-nagar-news-lko6362317102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत बयान देने से इन्कार पर प्रेस से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत बयान देने से इन्कार पर प्रेस से जलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। दुष्कर्म के मामले में गलत बयान देने से मना करना एक महिला को भारी पड़ गया। पति ही महिला की जान का दुश्मन बन गया है। आरोप है कि बीती 18 जून की रात पति ने कुछ साथियों के साथ मिलकर महिला की न सिर्फ निर्ममता से पिटाई की, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक प्रेस से उसके शरीर को कई जगह जला दिया। किसी तरह से महिला अपनी जान बचाकर भाग निकली। उसे पड़ोसी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर ठौर लेना पड़ा। मंगलवार को उसने रिश्तेदारों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई।
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि उसके पति व गांव निवासी कुछ लोग दबाव बनाकर दुष्कर्म मामले में गलत बयान देने का उस पर दबाव बना रहे थे। उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर उसके पति समेत अन्य आरोपियों ने उसकी निर्ममता से पिटाई कर दी। शरीर को कई जगह इलेक्ट्रॉनिक प्रेस से जला दिया।
वह किसी तरह से उन सभी के चंगुल से निकलकर पड़ोसी गांव स्थित अपने रिश्तेदार के यहां पहुंची। डर के चलते उसने जलालपुर पुलिस से शिकायत करने के बजाय जिला मुख्यालय आना सुरक्षित समझा। पीड़िता ने एसपी अजीत कुमार सिन्हा से न्याय की गुहार लगायी। एसपी ने भरोसा दिलाया कि मामले में समुचित कार्रवाई होगी। तत्काल जलालपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह को फोन कर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।