{"_id":"62b34f88447d4370b90acf47","slug":"bulldozers-on-three-buildings-that-came-under-acquisition-ambedkar-nagar-news-lko636366725","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिग्रहण के दायरे में आए तीन भवनों पर गरजा बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिग्रहण के दायरे में आए तीन भवनों पर गरजा बुलडोजर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रहे एक्सप्रेस वे से हटाया जाता अधिग्रहण के जद म?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। तहसील क्षेत्र से गुजर रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस निर्माण के लिए अधिग्रहण की जद में आए भवनों को बुधवार को तहसील प्रशासन की मौजूदगी में ढहा दिया गया। तहसीलदार आलोक रंजन सिंह के नेतृत्व में कार्यदायी संस्था यूपीडा के कर्मचारियों ने खानपुर व हुसैनाबाद गांव पहुंचकर बुलडोजर की मदद से अधिग्रहण के दायरे में आए भवनों को गिरवाने की कार्रवाई को पूरा किया। प्रशासन द्वारा काफी पहले ही इन भवन स्वामियों को मुआवजे की राशि उपलब्ध करा दी गई थी। इसके बावजूद अब तक निर्माण नहीं हटाया गया था।
बुधवार को तहसीलदार आलोक रंजन सिंह टीम के साथ गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए अधिग्रहीत भूमि से कब्जा हटवाने के लिए खानपुर व हुसैनाबाद पहुंचे। यहां पर भारी पुलिस टीम की मौजूदगी में बुलडोजर से तीन मकानों को जमींदोज किया गया। तहसीलदार ने बताया कि संबंधित भवन स्वामियों को पूर्व में ही मुआवजे का भुगतान किया जा चुका था।
इसके बावजूद उनके द्वारा निर्माण नही हटाया जा रहा था। इसके चलते प्रशासन को स्वयं इस कार्रवाई को करना पड़ा। बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का कार्य शासन की प्राथमिकता में है। ऐसे में कार्य तीव्र गति से हो इसके लिए जरूरी है कि अधिग्रहीत भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए, जिससे कार्य सुचारु रूप से हो सके। एसडीएम ने कहा कि जिन भी नागरिकों का भवन आदि अधिग्रहण के दायरे में हैं, और उन्हें मुआवजा मिल चुका है, वह तत्काल कब्जा हटा लें। अन्यथा प्रशासन से बुलडोजर लगाकर ढहाने का कार्य करेगा।