फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bulldozer run on illegal construction on civil aviation land

नागरिक उड्डयन भूमि पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Fri, 20 May 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer run on illegal construction on civil aviation land
अंबेडकरनगर के दहीरपुर में बुलडोजर से हटवाया गया अवैध निर्माण। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित दहीरपुर में नागरिक उड्डयन व घूर गड्ढे की भूमि पर हुए अवैध निर्माण को शुक्रवार को राजस्व टीम ने बुलडोजर से ढहा दिया। बीते दिनों शिकायत का संज्ञान लेते हुए राजस्व टीम ने अवैध कब्जेदारों को कब्जा स्वयं हटाने का नोटिस भी जारी किया था। शुक्रवार को राजस्व कर्मी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पैमाइश के बाद अतिक्रमण के दायरे में आई बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण को बुलडोजर से जमीदोज कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जे को हटवाने के लिए प्रशासन का चाबुक लगातार चल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम पवन जायसवाल के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने दहीरपुर गांव पहुंचकर नागरिक उड्डयन व घूर गड्ढे की भूमि पर हुए पक्के निर्माण को ढहा दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज करायी थी कि कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। संबंधित भूमि पर पक्के निर्माण भी करा लिए गए हैं। इस बीच एसडीएम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बुलडोजर लगाकर अवैध कब्जा कर बनायी गई बाउंड्रीवाल व अन्य निर्माण को ढहा दिया गया। एसडीएम ने बताया कि कहीं भी यदि सार्वजनिक भूमि पर कब्जा होगा और उसकी शिकायत मिलती है तो कब्जा तत्परता से हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed