{"_id":"629ba4c0605b36765801f5cf","slug":"bulldozer-ran-from-patelnagar-to-dm-residence-ambedkar-nagar-news-lko6337492174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेलनगर से डीएम आवास तक चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटेलनगर से डीएम आवास तक चला बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शनिवार को पटेलनगर से डीएम आवास तक बुलडोजर चला। इस दौरान प्रशासन द्वारा घोषित नो वेंडिंग जोन में मिले स्थायी व अस्थाई निर्माण को हटाया गया। पटरी दुकानदारों के विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए अभियान के दौरान सुरक्षा के तहत पुलिस फोर्स की तैनाती भी रही। इससे पहले प्रशासन ने माइक से उद्घोषणा कर नो वेंडिंग जोन से सभी तरह के अवैध निर्माण को स्वत: ही हटाने की मोहलत भी दी थी।
शासन के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नियमित तौर पर अभियान संचालित हो रहा है। अभियान के तहत ही शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीम ने पटेलनगर तिराहा से लेकर डीएम आवास तक घोषित नो वेंडिंग जोन में हुए स्थाई व अस्थाई कब्जों को हटवाया।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद अकबरपुर की ईओ बीना सिंह व तहसीलदार सदर जेपी यादव के नेतृत्व में टीम ने पुलिस फोर्स की निगरानी में चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण न हटाने वालों के अवैध कब्जों को ध्वस्त किया। हालांकि कार्रवाई के भय से ज्यादातर दुकानदारों ने पहले से ही चिह्नित स्थान पर किया अपना अवैध निर्माण खुद ही हटा लिया था।