{"_id":"628fbf8b8fb95d5b65195742","slug":"bulldozer-on-encroachment-demolished-illegal-construction-ambedkar-nagar-news-lko6324002141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ढहाये अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, ढहाये अवैध निर्माण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के शहजादपुर नई सड़क पर बुलडोजर से हटाया जाता अतिक्रमण।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बुलडोजर चलने से पहले ही विश्व प्रसिद्ध किछौछा दरगाह शरीफ के निकटवर्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हट गया। बीते दिन डीएम सैमुअल पॉल एन ने अतिक्रमण को लेकर बसखारी व किछौछा का जायजा लिया था। उनके भ्रमण के बाद कार्रवाई होने की जानकारी पर दुकानदारों ने आननफानन ज्यादातर अतिक्रमण हटा लिए। अब बचे अतिक्रमण पर शुक्रवार से बुलडोजर चलेगा। इस बीच जलालपुर में जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड तथा जिला मुख्यालय की नई सड़क पर बुलडोजर चलाकर नाली के ऊपर अतिक्रमण हटाया गया। नवसृजित जहांगीरगंज नगर पंचायत में भी अभियान चलाकर पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है। अतिक्रमण के चलते जिस बसखारी बाजार में दिनभर जाम लगता रहता था, वहां नगर पंचायत व बसखारी पुलिस के संयुक्त अभियान से काफी हद तक अतिक्रमण हटाया गया है। इस बीच बुधवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने बसखारी व किछौछा का जायजा लिया था। उन्होंनेे नाली के ऊपर अतिक्रमण अनिवार्य रूप से हटाने का निर्देश दिया था। इसका नतीजा यह हुआ कि किछौछा दरगाह शरीफ को जाने वाले रास्तों तथा इर्दगिर्द के क्षेत्रों से अतिक्रमण हटना खुद शुरू हो गया।
बुलडोजर चलने की आशंका से भयभीत दुकानदारों ने स्वयं ही तमाम अतिक्रमण हटा लिए। इस बीच अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मनोज कुमार सिंह व एसओ श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि शुक्रवार से जेसीबी से अतिक्रमण हटाया जाएगा। जलालपुर में गुरुवार को भी जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन
एसडीएम मोहनलाल गुप्त, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, तहसीलदार आलोक रंजन सिंह व अधिशाषी अधिकारी धर्मेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में जमालपुर चौराहे से अकबरपुर रोड तक अतिक्रमण हटवाया गया। उधर, जिला मुख्यालय पर ईओ बीना सिंह व नायब तहसीलदार प्रदीप सिंह के नेतृत्व में अकबरपुर नगर की नई सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। इसमें उन दुकानों के स्थायी निर्माण को जेसीबी ने गिरा दिया, जिन्होंने नाली के ऊपर तक अवैध निर्माण कर रखे थे।