{"_id":"6eb72a19b27b0e548f3c6e5b0eb853d3","slug":"bsp-state-president-s-daughter-in-law-become-uncontested-head-of-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू निर्विरोध बनेंगी प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रदेश अध्यक्ष की पुत्रवधू निर्विरोध बनेंगी प्रधान
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि अकबरपुर विकास खंड में इस बार खानपुर शाह सुलेमपुर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव कयामुद्दीनपुर को अलग कर उसके नाम से नई ग्राम पंचायत का गठन किया गया है। यहां पहली बार ग्राम प्रधान पद का चुनाव कराया जा रहा है। अकबरपुर विकास खंड में मतदान तीसरे चरण में होना है।
इसके लिए यहां नामांकन की प्रक्रिया शनिवार और सोमवार (23 नवंबर) को को हुई। दो दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया में इस ग्राम पंचायत से सिर्फ गांव निवासी बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर की पुत्रवधू चन्द्रावती राजभर ने ही नामांकन किया।
वे अकबरपुर से बसपा के टिकट पर गत विधानसभा चुनाव लड़ चुके पूर्वमंत्री के बड़े बेटे संजय राजभर की पत्नी हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए मात्र एक दावेदार होने से उनके निर्विरोध होने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अकबरपुर से चार बार विधायक व बसपा सरकार के विभिन्न कार्यकाल में अलग अलग विभागों के मंत्री रह चुके रामअचल राजभर वर्ष 1990 में ग्राम पंचायत खानपुर शाह सुलेमपुर से निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। उधर अकबरपुर विकास खंड के सहायक रिटर्निंग आफिसर कमलेश कुमार ने कयामुद्दीनपुर ग्राम पंचायत से एक ही नामांकन पत्र जमा होने की पुष्टि की है।