फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSP leader hectic raids on liquor

बसपा नेता के शराब ठेकों पर ताबड़तोड़ छापे

Sat, 02 Jan 2016 11:56 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

बसपा नेता के और भी कई ठिकानों पर छापेमारी की संभावना जतायी जा रही है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे हताशा में सत्तारूढ़ दल के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए तत्काल रोके जाने की चेतावनी दी है।  उधर सपा नेताओं का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई को सत्तारूढ़ दल से जोड़ना विपक्षियों की बौखलाहट है।

विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक क्षेत्र प्रथम सुरेशचन्द्र मिश्र व अकबरपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक सजीवनलाल के साथ पुलिस व आबकारी टीम ने  शनिवार को अकबरपुर नगर में शराब की दुकानों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ छापेमारी की। छापेमारी की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए एक दिन पहले ही नामांकन हुआ था।  उससे पहले से ही यह खबरें सामने आने लगी थीं कि बसपा नेता व पूर्व सांसद राकेश पांडेय के शराब ठेकों पर कभी भी छापेमारी हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को हुई छापेमारी के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आबकारी व टीम ने देशी शराब की निबियहवा पोखरा, शहजादपुर व मीरानपुर, विदेशी शराब की शहजादपुर तथा बीयर की शहजादपुर स्थित जिन दुकानों पर छापेमारी की, उनमें से दो के पास स्टाक रजिस्टर पूर्ण नहीं था। एक के पास निकासी पासबुक नहीं मिली, जबकि अन्य जगहों पर पर्याप्त साफ सफाई न होने का उल्लेख किया गया।

छापेमारी की कार्रवाई होते ही बहुजन समाज पार्टी ने दबाव बनाने वाली अन्यायपूर्ण कार्रवाई करार दिया है। बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर ने कहा कि चूंकि पूर्व सांसद राकेश पांडेय पूरी सक्रियता से बसपा प्रत्याशी की जीत तय करने के लिए लगे हुए हैं।

ऐसे में उन्हें पूर्व से ही मिल रही धमकी के अनुरूप अब यह छापेमारी कराई गई है। श्री राजभर ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के पास जिपं अध्यक्ष चुनाव में मामूली संख्या है, जिसके चलते वह इस तरह की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर उतर आया है। पूरे घटनाक्रम को निदंनीय बताते हुए कहा कि यदि इसे अविलंब रोका न गया तो पार्टी चुप नहीं बैठेगी। पूर्व सांसद राकेश पाण्डेय ने कहा कि ऐसे प्रयासों से वे झुकने वाले नहीं हैं।

वह पार्टी के साथ पूरी मजबूती सेे खड़े रहेंगे, भले ही उन्हें इसकी कितनी भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।   उधर दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा ने इन आरोपों को हास्यास्पद बताया है। कहा कि पुलिस व आबकारी विभाग के रुटीन काम को सत्तारूढ़ दल से जोड़ देना अनुचित व दुर्भाग्यपूर्ण है।

सत्ता का इस्तेमाल करना होता तो जिला पंचायत सदस्यों को लेकर सपा प्रत्याशी बाहर जाता। यहां तो बसपा प्रत्याशी व नेता ही सदस्यों को लेकर बाहर गए हैं, और अब गलत आरोप समाजवादी पार्टी पर लगा रहे हैं। श्री वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सपा की जीत तय होते देख अब बसपा नेता ऐसे ओछे हथकंडों पर उतर आए हैं, जिसका कोई विश्वास नहीं करेगा।


उधर जिलाधिकारी विवेक ने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई नियमित प्रक्रिया का अंग है। इससे इतर जोड़कर देखा जाना ठीक नहीं है। कहा कि छापेमारी की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके लिए टीम का गठन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed