{"_id":"6456a0f07f6589a240049814","slug":"bsp-case-ambedkar-nagar-news-c-13-1-220671-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बसपा प्रत्याशी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बसपा प्रत्याशी पर केस दर्ज
Sun, 07 May 2023 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 07 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना अलीगंज पुलिस ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में बसपा के टांडा नगरपालिका परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी व उनके चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही संबंधित कार को सीज कर दिया।
अलीगंज पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को तलवापार गेट के पास एक कार पर बैनर पोस्टर लगाकर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद नदीम अंसारी चुनाव प्रचार करते नजर आए। रेसर टीम के दीवान ने उनसे प्रचार वाहन का अनुमति पत्र मांगा तो वह नहीं दिखा सके। इस पर संबंधित प्रत्याशी व वाहन चला रहे चालक अशोक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन में केस दर्ज किया है। इसके पहले अलीगंज पुलिस ने निर्दल प्रत्याशी इफ्तेखार के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन व आवागमन बाधित करने की धारा में केस दर्ज किया था।