{"_id":"6245e1b05488990461126976","slug":"bsnl-service-disrupted-work-stalled-in-offices-ambedkar-nagar-news-lko624007529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा बाधित, कार्यालयों में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा बाधित, कार्यालयों में काम ठप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर बीएसएनएल नेटवर्क गड़बड़ी से ट्रेजरी कार्यालय में प्रभावित रहा कार?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से चरमरा गई। पड़ोसी जनपद अयोध्या के दर्शननगर में अंडरग्राउंड केबल के क्षतिग्रस्त होने से बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से ठप हो गई। नतीजा यह रहा कि मार्च के अंतिम दिन ट्रेजरी में जहां कार्य प्रभावित हुआ, तो वहीं एआरटीओ कार्यालय, अकबरपुर तहसील व अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर काम लगभग पूरी तरह से ठप रहा। इससे एक तरफ जहां अकबरपुर तहसील व एआरटीओ कार्यालय में विभिन्न कार्यों के लिए आए लोगों को मायूसी हाथ लगी, तो वहीं अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण का कार्य पूरी तरह से ठप होने से आरक्षण कराने पहुंचे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। इस बीच संबंधित कार्यालयों से मायूस होकर लौटने वालों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य सुचारु रूप से हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
अक्सर बेपटरी होने वाली बीएसएनएल सेवा ने गुरुवार को फिर से आमजन का साथ छोड़ दिया। बीएसएनएल सेवा के बेपटरी होने से विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जहां कार्य प्रभावित हुआ, तो वहीं बीएसएनएल सिमधारकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि बुधवार रात पड़ोसी जनपद अयोध्या के दर्शननगर में अंडरग्राउंड केबल क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजा यह हुआ कि जिले में बुधवार देर शाम से ही बीएसएनएल सेवा बाधित हो गई। संभावना थी कि गुरुवार सुबह तक गड़बड़ी दूर हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अपराह्न तक गड़बड़ी नहीं दूर की जा सकी। नतीजा यह रहा कि विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्य प्रभावित हुआ। निजी कार्यालयों में तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्य किए गए, लेकिन ज्यादातर सरकारी कार्यालयों में कार्य सुचारु रूप से नहीं हो सका।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर फिर से गुरुवार को टिकट आरक्षण का कार्य नहीं हो सका। बड़ी उम्मीद के साथ बृहस्पतिवार सुबह से ही जिले के अलग-अलग क्षेत्र से लोग टिकट आरक्षण के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। शहजादपुर के राहुल व बेवाना के प्रतीक ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बीते तीन दिन से टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित है। जिम्मेदारों को चाहिए कि वैकल्पिक व्यवस्था करें, जिससे लोगों को मायूस होकर न लौटना पड़े। इसी प्रकार से एआरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई अन्य प्रकार के लिए दूरदराज से आए लोगों को भी मायूस होकर लौटना पड़ा। अकबरपुर तहसील में बीएसएनएल सेवा ठप होने से विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र जहां नहीं मिल सके, तो वहीं नकल भी नहीं निकल सकी। इससे लोगों ने कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की। उनका कहना था कि यदि बीएसएनएल सेवा प्रभावित है, तो जिम्मेदारों को चाहिए था कि वैकल्पिक व्यवस्था करते।
विज्ञापन
केबल क्षतिग्रस्त होने से हुई दिक्कत
अयोध्या के दर्शननगर में अंडरग्राउंड केबल के क्षतिग्रस्त होने से बीएसएनएल सेवा प्रभावित हुई थी। बृहस्पतिवार शाम तक गड़बड़ी दूर होने के बाद बीएसएनएल सेवा काफी हद तक बहाल हो गई।
-बृजेश श्रीवास्तव, जेई बीएसएनएल अकबरपुर