{"_id":"614e16428ebc3e09d6725f5d","slug":"bsnl-service-derailed-work-stalled-in-three-post-offices-ambedkar-nagar-news-lko5971066104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल सेवा बेपटरी, तीन डाकघरों में काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल सेवा बेपटरी, तीन डाकघरों में काम ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के चलते बेपटरी हुई बीएसएनएल सेवा अब तक पटरी पर नहीं आ सकी है। नतीजा यह है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 32 डाकघरों की तुलना में मौजूदा समय में तीन डाकघरों रामनगर, बंदीपुर व मालीपुर में कार्य पूरी तरह से बाधित है। नतीजा यह है कि संबंधित डाकघरों में सुकन्या योजना, धन जमा करने व निकासी समेत कई अन्य प्रकार के कार्य प्रभावित हैं। बीएसएनएल सेवा के बेपटरी होने का प्रतिकूल प्रभाव अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण व एआरटीओ कार्यालय में भी विभिन्न कार्यों पर पड़ा है।
बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के दौरान ही जिले की बीएसएनएल सेवा पूरी तरह से बेपटरी हो गई थी। इसे पूरी तरह से अब तक पटरी पर नहीं लाया जा सका है। नतीजा यह है कि मौजूदा समय में जिले के तीन डाकघरों में विभिन्न प्रकार के कार्य प्रभावित हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 32 डाकघर संचालित हैं। शुक्रवार को भी तीन डाकघर रामनगर, बंदीपुर व मालीपुर में कार्य पूरी तरह से बाधित रहा। नतीजा यह है कि सुकन्या योजना, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा योजना के साथ ही धन जमा करने व निकासी का कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा रहा।
वरिष्ठ डाक अधीक्षक आरएन यादव ने बताया कि ज्यादातर डाकघरों में गड़बड़ी दूर कर कार्य सामान्य कर दिया गया है। बंदीपुर, मालीपुर व रामनगर डाकघर में गड़बड़ी नहीं दूर हो सकी है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही सभी कार्य सुचारु रूप से होने लगेंगे। बताया कि डाकघरों में नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए 30 फोर जी नेटवर्क की मांग शासन से की गई है। जल्द ही फोर जी डोंगल उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय व स्टेशन पर भी असर
बेपटरी हुई बीएसएनएल सेवा के चलते एआरटीओ कार्यालय व अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर भी कार्य प्रभावित हुआ है। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण पर्यवेक्षक बृजेश यादव ने बताया कि बीती 22 सितंबर को पूर्वाह्न 11.23 बजे से टिकट आरक्षण का कार्य प्रभावित हुआ था। शुक्रवार अपराह्न 1.45 बजे गड़बड़ी दूर हो सकी। इसके बाद आरक्षण का कार्य फिर से प्रारंभ हो सका। हालांकि गड़बड़ी के चलते ज्यादातर नागरिक दोपहर 12 बजे तक इंतजार कर लौट गए। इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय में भी बीएसएनएल सेवा प्रभावित होने से पंजीयन, स्थानांतरण, फिटनेस, लाइसेंस समेत कई अन्य प्रकार के कार्य बाधित हो रहे हैं। एआरटीओ वीडी मिश्र ने बताया कि विभिन्न कार्यों के लिए आने वालों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए निजी कंपनी के नेटवर्क का प्रयोग वैकल्पिक व्यवस्था के तहत काम किया जा रहा है।