फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BSNL network fails,3 lac consumers upset

बीएसएनएल नेटवर्क फेल, 3 लाख उपभोक्ता परेशान

Sun, 18 Jun 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 18 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
BSNL network fails,3 lac consumers upset
बीएसएनएल - फोटो : symbolic

भारतीय संचार निगम लिमिटेड का नेटवर्क फेल हो जाने की वजह से रविवार को पूरे दिन 3 लाख से अधिक दूरसंचार उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अकबरपुर व मालीपुर रेलवे स्टेशन पर पूरे दिन कम्प्यूट्रीकृत टिकट आरक्षण का कार्य ठप रहा तो वहीं रविवार के अवकाश के बावजूद कई सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


व्यापारिक लेनदेन के साथ ही कई अन्य आवश्यक कार्य भी नहीं हो पाए। नतीजतन लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। उपभोक्ताओं ने पिछले 72 घंटे में दूसरी बार उत्पन्न हुई इस स्थिति को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। उधर बीएसएनएल अफसरों के भी फोन नहीं मिले। गौरतलब है कि दो दिन पहले 16 जून को पूरे दिन भारतीय संचार निगम लिमिटेड का नेटवर्क फेल था।
विज्ञापन


इससे न सिर्फ रेल टिकट आरक्षण कार्य प्रभावित हुआ था बल्कि  विभिन्न बैंकों में कार्य न होने से लगभग 10 करोड़ रुपये का लेनदेन भी नहीं हो सका था। बीएसएनएल सिमकार्ड धारकाें को भी विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस बीच रविवार को एक बार फिर से बीएसएनएल सेवा उपभोक्ताओं को जवाब दे गई। सुबह से ही नेटवर्क फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजा यह रहा कि अकबरपुर व मालीपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न स्थानों के लिए टिकट आरक्षण के लिए लाइन में लगे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दोनों स्थानों पर लगभग 500 लोग बिना आरक्षण कराए ही लौट गए। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मिले राहुल ने बताया कि उन्हें दिल्ली का टिकट चाहिए था। नेटवर्क न होने के चलते आरक्षण नहीं हो सका।

मालीपुर रेलवे स्टेशन पर मुंबई के लिए टिकट आरक्षण कराने पहुंचे मालीपुर निवासी अमरेंद्र तिवारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अक्सर बीएसएनएल सेवा बाधित होती रहती है। इससे टिकट आरक्षण में बाधा उत्पन्न होती है। स्टेशन अधीक्षक एसएन सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे से बीएसएनएल नेटवर्क ठप रहने से आरक्षण कार्य नहीं हो सका।

लगभग पूरे दिन नेटवर्क फेल होने से जिले के तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। ऐसे उपभोक्ताओं के मोबाइल सेट महज शोपीस बनकर रह गए। सबसे अधिक समस्या विभिन्न व्यवसाय से जुड़े लोगों को हुई। कारण यह कि ज्यादातर व्यवसाई बीएसएनएल सिम का ही प्रयोग करते हैं।

उधर रविवार के अवकाश के बावजूद कई सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। लगभग पूरे दिन नेटवर्क आने का इंतजार कर्मचारी करते रहे। बीएसएनएल नेटवर्क ध्वस्त होने से एटीएम सेवा ने भी उपभोक्ताओं का साथ छोड़ दिया।

पहले से ही धनाभाव व विभिन्न प्रकार की तकनीकी गड़बड़ी का दंश झेल रही एटीएम सेवा रविवार को बीएसएनएल सेवा ठप होने से पूरी तरह बेपटरी हो गई। ज्यादातर एटीएम बूथ के शटर ही नहीं खुल सके। इससे उपभोक्ताओं को एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ा। सहालग तेज होने के चलते उपभोक्ताओं को और भी मुश्किलें उठानी पड़ी।

अकबरपुर के शहाब परवेज व अनुराग श्रीवास्तव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि एक तो पहले से ही एटीएम सेवा का समुचित लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहा था, उस पर अब बीएसएनएल सेवा ठप होने से एटीएम सेवा और भी बेपटरी हो गई। संबंधित अधिकारियों को उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए इस तरफ ठोस कदम उठाने चाहिए। 


बीते 72 घंटे में दूसरी बार बीएसएनएल नेटवर्क फेल हो गया। 16 जून शुक्रवार को भी सुबह से ही नेटवर्क फेल हो गया था। देर शाम नेटवर्क आ सका था। इससे बैंकों समेत अन्य सरकारी व गैरसरकारी कार्यालयों में कार्य पूरी तरह प्रभावित हुआ था। रेलवे आरक्षण का कार्य प्रभावित होने के साथ ही एटीएम सेवा का भी उपभोक्ताओं को समुचित लाभ नहीं मिल सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed