{"_id":"6204029e36557b5456513ceb","slug":"brother-hanged-himself-at-sister-s-house-ambedkar-nagar-news-lko617127960","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के घर फांसी लगा भाई ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन के घर फांसी लगा भाई ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। बहन के घर आए भाई ने संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सम्मनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी आकाश उर्फ मोनू (19) पुत्र शंभू मंगलवार को घर से मुंबई जाने के लिए ट्रेन पर बैठने अकबरपुर रेलवे स्टेशन आया था। बताया जाता है कि उसकी ट्रेन छूट गई और वह स्टेशन से घर न जाकर सम्मनपुर थाना क्षेत्र स्थित अपनी बड़ी बहन पूनम के घर चला गया। मंगलवार देर शाम वह घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर झूल गया। कुछ देर बाद उसकी बहन के परिजनों ने जब देखा तो वह सन्न रह गए।
सूचना मिलने पर पहुंची सम्मनपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सम्मनपुर थानाध्यक्ष सूबेदार यादव ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।