फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bring the achievements of the government to the people

सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएं

Sun, 01 Aug 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bring the achievements of the government to the people
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश के किसानों व जरूरतमंदों का कल्याण व्यापक पैमाने पर तय हो रहा है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। यह विचार श्रावस्ती जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी दद्दन मिश्र ने रविवार को जलालपुर में कार्य समिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रकट किए।
विज्ञापन

जिला प्रभारी दद्दन मिश्र ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभ दिलाने का आह्वान किया। कहा कि उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बन रहा है। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। प्रदेश की जनता को सुखी एवं समृद्ध बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने तमाम महत्वपूर्ण कदम उठाएं है। जिसका असर व्यापक पैमाने पर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने आगामी अभियानों पर चर्चा की। बताया कि 15 अगस्त से 15 सितंबर तक सत्यापन का कार्य होगा। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों का मोर्चा एवं विभाग का गठन भी मंडल स्तर पर शीघ्र कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा भी की। कहा कि सभी कार्यकर्ता अभियानों को गति देने का काम करें। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, जबकि संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल ने किया। इस मौके पर पंकज वर्मा, मानिक चंद सोनी, बेचन पांडेय, शिवराम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed