फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Brightness increased in the fair, the face of the shopkeepers blossomed

मेले में बढ़ी रौनक, दुकानदारों के खिले चेहरे

Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Brightness increased in the fair, the face of the shopkeepers blossomed
अंबेडकरनगर। जिले के तीन नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में लगे दीपावली मेले में रौनक दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अकबरपुर, टांडा व जलालपुर में 4 नवंबर तक चलने वाले मेले में दीपावली पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी के लिए सुबह से नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक चलता रहता है। परिवार के साथ मेले में पहुंचने वाले बच्चे विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूलों का भी बढ़-चढ़कर आनंद उठा रहे हैं। इस बीच बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

रोशनी के पर्व को लेकर जिले में धीरे-धीरे बढ़ते उल्लास के बीच दीपावली मेले में रौनक भी बढ़ने लगी है। लगभग पूरे दिन जिले के तीन नगर पालिका परिषद क्षेत्र टांडा, अकबरपुर व जलालपुर में लगे मेले में बड़ी संख्या में नागरिक परिवार के साथ पहुंच रहे हैं। एक तरफ महिलाएं जहां पर्व से संबंधित सामग्री की बढ़-चढ़कर खरीदारी कर रही हैं, तो वहीं उनके साथ आए बच्चे मेले में लगे आकर्षक झूले का भी खूबे आनंद उठा रहे हैं। टांडा में जहां नागरिकों की आमद कम हो रही है, वहीं अकबरपुर के मेले में सबसे ज्यादा भीड़ हो रही है।
विज्ञापन

जलालपुर में भी औसत ग्राहक पहुंच रहे हैं। अकबरपुर नगर के बीएन इंटर कॉलेज मैदान पर लगे मेले में रविवार को मिलीं अकबरपुर की नीलम व शहजादपुर की गुंजन ने कहा कि उन्होंने कश्मीरी शॉल व भगवान गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदी है। यह बहुत अच्छा है कि एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की दुकानें सजी हुई हैं। दाम भी अधिक नहीं हैं। जलालपुर के रामलीला मैदान पर लगे मेले में मिले राकेश व इमरान ने कहा कि दीपावली का आयोजन एक सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मेले में पहुंच रही लोगों की भीड़ को देखते हुए दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। अकबरपुर में मिट्टी के बर्तन की दुकान लगाने वाले राजेंद्र ने कहा कि महंगाई को दरकिनार कर नागरिक खूब खरीदारी कर रहे हैं। मिट्टी के बर्तनों की बिक्री अच्छी हो रही है। इसी प्रकार अन्य दुकानदारों ने भी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed