{"_id":"5d6801c08ebc3e016c138129","slug":"bribe-ambedkar-nagar-news-lko4787456153","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेते जलालपुर के लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेते जलालपुर के लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जलालपुर तहसील के एक लेखपाल का आर्थिक आरक्षण प्रमाण पत्र पर रिपोर्ट लगाने के नाम पर घूस लेते वीडियो वायरल हो गया। मामले की शिकायत पीड़ित ने डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित करते हुए जांच तहसीलदार को सौंप दी।
गौरतलब है कि जलालपुर तहसील क्षेत्र के हासिमपुर करमिसिरपुर गांव निवासी सत्यम दुबे ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम राकेश कुमार मिश्र से मुलाकात की। बताया कि वह आर्थिक आधार पर आरक्षण का लाभ पाने के लिए प्रमाण पत्र बनवाने के लिए करीब एक माह से तहसील का चक्कर काट रहा है। परन्तु लेखपाल वीरेन्द्र कुमार ने उसके आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लगाया।
लेखपाल द्वारा कहा गया कि बगैर सुविधा शुल्क के वह किसी भी दशा में रिपोर्ट नहीं लगाएगा। इस पर उन्होंने लेखपालों की इस भ्रष्टाचार नीति को उजागर करने की योजना बनायी। उन्होंने लेखपाल को 100 रुपये घूस देने की वीडियो बना ली। डीएम ने वीडियो देखा, इसके बाद एसडीएम जलालपुर को मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने तत्काल लेखपाल वीरेन्द्र कुमार को निलंबित कर दिया। मामले की समुचित जांच तहसीलदार जेएस वर्मा को सौंप दी।