{"_id":"63d95c0370e7910f0d7d539f","slug":"brainseed-s-children-won-the-international-olympiad-ambedkar-nagar-news-lko668385244-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में ब्रेनसीड के बच्चों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में ब्रेनसीड के बच्चों ने लहराया परचम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। परीक्षा में शामिल दो छात्रा व एक छात्र ने इंटनेशनल टॉपर में स्थान बनाने में सफल हुए जबकि जोनल टॉपर में छह छात्र छात्राओं को जगह मिली है।
हिंदी, अग्रेंजी, गणित, सामान्य ज्ञान व विज्ञान विषय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में देश के विभिन्न स्कूलों से छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया था। इसमें अंबेडकरनगर से ब्रेनसीड इंटरनेशनल स्कूल सूरापुर के अलग अलग कक्षा के 97 बच्चों ने भी हिस्सा लिया था। मंगलवार को घोषित परीक्षा में विद्यालय के बच्चों ने शानदार सफलता हासिल की।
विद्यालय निदेशक डॉ रजनी चौधरी ने बताया कि समीक्षा पटेल, सानवी पटेल व अगम्य निषाद ने इंटरनेशनल की सूची में शामिल हुए हैं जबकि आदेश पटेल, साहिल चौधरी, ईशान पटेल, सिद्धार्थ चौधरी, अनन्या वर्मा व अक्षित चौधरी का नाम जोनल टॉपर की सूची में शामिल है।
विज्ञापन
विद्यालय के बच्चों ने इस परीक्षा में चार गोल्ड, 17 सिल्वर व 31 ब्रांज मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। प्रबंध निदेशक डॉ ज्ञानदीप वर्मा ने बच्चों को माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओं के बेहतर प्रयास की सराहना की।