{"_id":"625efbc1682cd87ebf3dab89","slug":"boosted-morale-by-honoring-workers-ambedkar-nagar-news-lko626881069","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकत्रियों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकत्रियों को सम्मानित कर बढ़ाया मनोबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अपने सम्मान से खुश कार्यकत्रियों ने इस मौके पर शासन स्तर से संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जरूरतमंद तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। ताकि संचालित योजनाओं के उद्देश्य को साकार किया जा सके।
मंगलवार को रामनगर ब्लाक मुख्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशा बहुओं को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकत्री डॉ पूनम राय ने कहा कि उनकी बेहतर कार्यशैली के माध्यम से ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों तक पहुंचाया जाता है। ऐसे में सभी को अपने दायित्वों को लेकर पूरी तरह से गंभीर रहना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री अंजू पांडेय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार आम जनता के लिए तमाम योजनाएं संचालित कर रखी हैं, जिससे उनके जीवनस्तर को बेहतर किया जा सके।
जलालपुर ब्लाक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने अनु देवी, अनीता, बिन्दु, उर्मिला समेत बीस आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेेश यादव, जबकि संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ अनिल तिवारी ने किया। भीटी ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में आशा बहू शशिबाला, अनीता सिंह, रिचा देवी, शकुंतला तथा आंगनबाड़ी कर्मी नीलम, पूनम वर्मा, संगीता कुमारी, वंदना शुक्ला व आरती यादव आदि को सम्मानित किया गया। कटेहरी में एमएलसी हरिओम पांडेय व पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद के अलावा ब्लाक प्रमुख मौसम वर्मा व पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही आदि ने आशा बहुओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।