फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bolero hits, bike rider dies

Ambedkar Nagar News: बोलेरो ने मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 20 Apr 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bolero hits, bike rider dies
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी अंबेडकरनगर। दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे युवक को शुक्रवार देर शाम बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने पकड़ लिया।
लोहरा निवासी रोहित (28) अकबरपुर नगर के पहितीपुर रोड स्थित एक हार्डवेयर की दुकान पर निजी कर्मी के तौर पर नौकरी करता था। शुक्रवार देर शाम दुकान बंद होने के बाद वह बाइक से घर जाने के लिए निकला। कुछ ही दूर पहुंचा था तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और उसके शरीर में गंभीर चोटें आईं। युवक ने हेलमेट लगा रखा था लेकिन वह सिर से निकल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। उधर लोग रोहित को एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को अभिरक्षा में ले लिया। जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed