Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bolero collides with parked bus, devotee dies, eight injured

Ambedkar Nagar News: खड़ी बस से टकराई बोलेरो, श्रद्धालु की मौत, आठ घायल

Thu, 27 Feb 2025 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bolero collides with parked bus, devotee dies, eight injured
अहिरौली थानाक्षेत्र के यादवनगर तिराहे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेराे।संवाद
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अहिरौली के यादव नगर तिराहे के पास श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो अकबरपुर-अयोध्या हाईवे पर खड़ी बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में बोलेरो पर सवार महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्य प्रदेश के नौ श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। अन्य आठ घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के नाला सोपाड़ा गांव निवासी प्रवीण सिंह (45), धारावी थाने के धारावी निवासी ओमकार (20), बालाजी (25), सुदर्शन (25), राजस्थान प्रांत के नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव निवासी नृपत सिंह (48), मध्य प्रदेश के खंडवा के रामनगर निवासी महेंद्र मौर्य (20), सुजलचंद (23), प्रतीक दास (22) बीती 22 फरवरी को अलग-अलग साधनों से प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने आए थे। वहां से सभी काशी गए।
विज्ञापन

बुधवार को काशी रोडवेज बस स्टैंड से सभी ने अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा गांव निवासी चालक राहुल कुमार की बोलेरो अयोध्या जाने के लिए बुक की। रात करीब 10 बजे सभी काशी से अयोध्या के लिए रवाना हुए। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे के करीब बोलेरो अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर तिराहे के निकट पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई और बोलेरो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी बस से टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बोलेरो में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल लाया गया। महाराष्ट्र प्रांत के नाला सोपाड़ा ग्राम निवासी प्रवीण सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। आठ अन्य श्रद्धालुओं का इलाज अस्पताल में चल रहा है। थाना प्रभारी सुनील पांडेय ने बताया कि बोलेरो के चालक को नींद आने की वजह से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।


श्रद्धालुओं से भरी बस ने राहगीरों को मारी टक्कर, दो गंभीर
अंबेडकरनगर। प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या जा रही बिहार की बस ने अकबरपुर कोतवाली के मालीपुर मार्ग स्थित हिंद पेट्रोल पंप के पास साइकिल और पैदल जा रहे दो व्यक्तियों को टक्कर मार दी। साइकिल सवार के भतीजे अनिल कुमार ने बताया कि उनके चाचा संतराम मौर्य (55) लोरपुर मोहल्ले में सब्जी की दुकान लगाते हैं। बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे सिझौली मंडी सब्जी की खरीदारी करने के लिए गए थे। दोपहर 12 बजे के करीब साइकिल से सब्जी लेकर लौट रहे थे। हिंद पेट्रोल पंप के पास मालीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस की टक्कर से कजरीनंदापुर गांव के समहारु चौहान (55) भी चोटिल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। श्रद्धालुओं को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed