{"_id":"67c49eafe70f25d7690e9a23","slug":"body-of-private-hospital-worker-found-hanging-from-noose-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-130490-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला निजी अस्पताल के कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फंदे से लटकता मिला निजी अस्पताल के कर्मी का शव
Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी के हरैया स्थित निजी अस्पताल में बीती रात कर्मी का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही कमरे को सीलकर फॉरेंसिक टीम को सूचना दी। मौके से मिले सुसाइड नोट में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात कही गई है।
अकबरपुर के अरियौना निवासी सूर्यप्रताप (23) पुत्र राम सागर बसखारी के हरैया में निजी अस्पताल पर नौकरी करते थे। बताया जाता है कि सूर्यप्रताप आए दिन बीमार रहते थे। शनिवार की देर शाम सूर्यप्रताप ने अपने भाई से फोन पर बात भी की थी। इसके बाद कमरे में ही मफलर के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया। कुछ देर तक बाहर न निकलने पर मौजूद अन्य स्टाफ ने कमरे में जाकर देखा तो सूर्यप्रताप का शव फंदे से लटकता मिला। फंदे से उतारकर उन्हें सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सुसाइड नोट में लिखा-परिजनों को परेशान न करे पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें अस्वस्थ होने के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस से अपने परिजनों को परेशान न करने की अपील की है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम को सूचना भेज दी गई है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।