फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blood kept flowing from the IV cannula; attendant beaten for complaining

Ambedkar Nagar News: वीगो से खून बहता रहा, शिकायत पर तीमारदार को पीटा

Thu, 15 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Blood kept flowing from the IV cannula; attendant beaten for complaining
 राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड 16 में आक्रो​शित स्टाफ। स्रोत वीडियो ग्रैब
सद्दरपुर। महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज में मरीज की देखभाल में लापरवाही की शिकायत करने पर तीमारदार की पिटाई और पत्रकारों से अभद्रता का मामला सामने आया है। आरोप है कि वार्ड में भर्ती मरीज के हाथ में लगे वीगो से खून बहने की शिकायत पर स्वास्थ्यकर्मी, इन्टर्न और जूनियर रेजिडेंट उग्र हो गए। उन्होंने वीडियो बना रहे तीमारदार को दौड़ाकर इमरजेंसी के बाहर तक पीटा। इस दौरान उसके व पत्रकारों के मोबाइल भी छीन लिए गए और वीडियो डिलीट कर दिए गए। मामले में प्राचार्य ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र में अकबरपुर-टांडा मार्ग पर हरिनगर बाजार के पास बुधवार रात करीब 11 बजे कार और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए थे। इनमें टांडा के फुलवरिया निवासी पवन पटेल को गंभीर चोटें आई थीं। पैर का ऑपरेशन होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के वार्ड संख्या 16 में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे पवन की ड्रिप खत्म होने के बाद हाथ में लगे वीगो से खून बहने लगा। आरोप है कि मरीज करीब आधे घंटे तक वीगो बंद करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन किसी स्वास्थ्यकर्मी ने उसकी सुध नहीं ली। इसी दौरान वहां पहुंचे उसके मित्र अनूप यादव ने लापरवाही पर विरोध जताया। सुनवाई न होने पर उसने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इससे नाराज वार्ड में मौजूद स्टाफ, इन्टर्न और जूनियर रेजिडेंट हाथापाई पर उतारू हो गए। मरीज को धक्का दिए जाने का विरोध करने पर अनूप की पिटाई शुरू कर दी गई। उसे पीटते हुए गार्ड की मदद से इमरजेंसी के बाहर तक ले जाया गया। हंगामा देखकर मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने वीडियो और फोटो बनाने शुरू किए तो उनके साथ भी अभद्रता और हाथापाई की गई। आरोप है कि तीमारदार और पत्रकारों के मोबाइल छीनकर उनमें मौजूद वीडियो डिलीट कर दिए गए। इसके बाद अनूप को पुलिस चौकी पर छोड़ दिया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
मामला सामने आने के बाद पुलिस और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण किया जाएगा। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड 16 में आक्रोशित स्टाफ। स्रोत वीडियो ग्रैब

 राजकीय मेडिकल कॉलेज के वार्ड 16 में आक्रोशित स्टाफ। स्रोत वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed