{"_id":"62911cf369b4da53c44f865a","slug":"blood-and-x-ray-tests-stalled-for-six-months-ambedkar-nagar-news-lko6325588106","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से खून व एक्स-रे जांच ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से खून व एक्स-रे जांच ठप
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते जहांगीरगंज सीएचसी पर मरीजों को एक्स-रे व खून की जांच की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में करीब छह माह से जहां खून की जांच के लिए आयी नई मशीन तकनीकी दिक्कत के चलते नहीं चल पा रही है, तो वहीं एक्स-रे मशीन भी छह महीने से खराब पड़ी है। इससे मरीजों को निजी पैथालॉजी सेंटरों पर जांच करानी पड़ती है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है।
जहांगीरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 40 हजार आबादी को सुचारु उपचार का लाभ मिलने की उम्मीद जुड़ी है, परंतु अधिकारियों की लापरवाही से लोगों को अक्सर इसका लाभ नहीं मिल पाता है। जहांगीरगंज सीएचसी में मरीजों को पैथालॉजी जांच की बेहतर सुविधा देने के लिए करीब छह माह पहले लाखों रुपये खर्च कर नई मशीन उपलब्ध करायी गई। परंतु मशीन आने के बाद से ही उसमें तकनीकी दिक्कत चल रही है।
इसके चलते सीएचसी पर खून की जांच की सुविधा बंद है।
इतना ही नहीं अस्पताल में लगी एक्स-रे मशीन भी करीब छह माह से खराब पड़ी है। इससे यहां एक्स-रे जांच सेवा का लाभ भी मरीजों को नहीं मिल रहा है। स्थानीय पवन कुमार, जयप्रकाश व शिवप्रसाद आदि का कहना है कि पैथालॉजी व एक्स-रे जांच की सेवा सबसे ज्यादा जरूरी होती है। इसके बावजूद इन सेवाओं को सुचारु करने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से सीएचसी में जल्द पैथालॉजी व एक्स-रे जांच शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
गड़बड़ी दूर कराने का किया जा रहा प्रयास
अस्पताल में जांच सेवाओं को सुचारु करने के लिए जरूरी प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पैथालॉजी जांच शुरू होने की उम्मीद है। एक्स-रे मशीन की गड़बड़ी दूर कराने का प्रयास चल रहा है।
डॉ. उदयचंद्र, सीएचसी प्रभारी