{"_id":"7dfaef99608ae9411987e7128624d074","slug":"block-pramukh-election-stirring-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी बढ़ी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जो कार्यक्रम घोषित किया है, उसके अनुसार 5 फरवरी को सभी ब्लॉकों में दावेदार नामांकन कर सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 7 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
मतों की गणना के बाद परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जिले के नौ ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए इसके साथ ही गहमागहमी का दौर और तेज हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर अब तक सामने आए दावेदारों ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी मुख्य मुकाबला सपा व बसपा के ही बीच माना जा रहा है। समाजवादी पार्टी इस बार भी जीत की उम्मीद में है। हालांकि उसके लिए इस राह में कई सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशियों की दावेदारी मुश्किल खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
ऐसी सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एक राय करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उधर बसपा खेमे में जिला पंचायत में मिली हार का बदला इस चुनाव में लेने की तैयारी चल रही है। बसपा ने योजनाबद्ध ढंग से लगभग सभी सीटों पर अपनी पूरी ताकत लगा दी है।