फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Block pramukh election stirring up

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

Mon, 18 Jan 2016 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

गौरतलब है कि ब्लॉक प्रमुख चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने जो कार्यक्रम घोषित किया है, उसके अनुसार 5 फरवरी को सभी ब्लॉकों में दावेदार नामांकन कर सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी तथा 7 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन


मतों की गणना के बाद परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जिले के नौ ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए इसके साथ ही गहमागहमी का दौर और तेज हो गया है।  राज्य निर्वाचन आयोग की हरी झंडी मिलते ही ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर अब तक सामने आए दावेदारों ने अपनी तैयारियां और तेज कर दी।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भी मुख्य मुकाबला सपा व बसपा के ही बीच माना जा रहा है।  समाजवादी पार्टी इस बार भी जीत की उम्मीद में है। हालांकि उसके लिए इस राह में कई सीटों पर एक से अधिक प्रत्याशियों की दावेदारी मुश्किल खड़ा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी सीटों पर पार्टी के वरिष्ठ नेता एक राय करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। उधर बसपा खेमे में जिला पंचायत में मिली हार का बदला इस चुनाव में लेने की तैयारी चल रही है। बसपा ने योजनाबद्ध ढंग से लगभग सभी सीटों पर अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed