{"_id":"68ae01480c3289438b044064","slug":"blo-will-get-cash-prize-for-excellent-work-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-140868-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ को मिलेगा नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ को मिलेगा नकद पुरस्कार
Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य अब पूरी तरह से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके लिए विशेष रूप से ई बीएलओ मोबाइल एप तैयार किया है। यह एप अब हर बीएलओ के लिए अनिवार्य हो गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को 10 हजार रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
19 अगस्त से शुरू हुई पुनरीक्षण प्रक्रिया में जिले में 1,040 बीएलओ अब घर-घर जाकर सिर्फ फॉर्म ही नहीं भर रहे, बल्कि एप पर ही रीयल टाइम डेटा एंट्री भी कर रहे हैं। चाहे नए वोटर का नाम जोड़ना हो, मृतक या स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाना हो या किसी प्रविष्टि में संशोधन। सबकुछ एप के जरिये, बिना किसी कागजी औपचारिकता के होगा। एप पर भरे गए फॉर्म सीधे संबंधित एसडीएम या सहायक निर्वाचन अधिकारी की आईडी पर पहुंचते हैं, और स्वीकृति के साथ डेटा स्वत: मतदाता सूची में अपडेट हो जाता है। राज्य निर्वाचन आयोग ने एप के जरिये तेज, सटीक और मानक के अनुसार काम करने वाले बीएलओ के लिए नकद पुरस्कार योजना तैयार की है।