फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Blessings of prosperity sought by worshiping Adi Shilpi

आदि शिल्पी की पूजा कर मांगा समृद्धि का आशीर्वाद

Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Blessings of prosperity sought by worshiping Adi Shilpi
अंबेडकरनगर। आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती उल्लास के साथ मनाई गई। शनिवार को जिला मुख्यालय से लेकर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिरों व प्रतिष्ठानों पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। जगत के रचयिता की विशेष पूजा-अर्चना कर समृद्धि का आशीर्वाद मांगा गया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के वर्कशॉप पर शुक्रवार से शुरू रामायण पाठ का समापन शनिवार को हुआ। यहां भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपार्चन के बाद विधिविधान से हवन-पूजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में अधिकारियों व कर्मचारियों ने भागीदारी की। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर स्थित मंदिर में सुबह से ही हवन-पूजन शुरू हो गया। अधिशाषी अभियंता सौरभ सिंह की मौजूदगी में सृष्टि के रचयिता को याद किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने विश्वकर्मा मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सूर्यभान सिंह, प्रमोद सिंह, सुरेश नायक, माधव प्रसाद, पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे। अकबरपुर बस स्टेशन परिसर में भी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विश्वकर्मा जयंती की धूम रही। विद्युत उपकेंद्र जलालपुर, मंगुराडिला, कर्बला कासिमपुर, कल्याणपुर व रफीगंज समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। छज्जापुर स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर चैरिटेबल सोसाइटी अध्यक्ष रामपियारे विश्वकर्मा के नेतृत्व में रवींद्र कुमार विश्वकर्मा व पुरोहित शिवप्रसाद ने विधिविधान से पूजन-अर्चन किया। इसके अलावा कारोबारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर उपकरणों की पूजा-अर्चना की।

यहां से 18 सितंबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। बाद में भंडारे का आयोजन होगा। इसके अलावा आलापुर, भीटी, कटेहरी व महरुआ समेत अन्य क्षेत्रों में भी विधिविधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed