{"_id":"5d30a7bb8ebc3e6cbd38e2b7","slug":"blackout-ambedkar-nagar-news-lko4714653119","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से अंधेरे में सिझौलिया की 1 हजार की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से अंधेरे में सिझौलिया की 1 हजार की आबादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौलिया की करीब एक हजार की आबादी बीते चार दिनों से अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर है। दरअसल, चार दिन पूर्व ट्रांसफार्मर के पास जर्जर तार टूटकर गिर पड़ा था। इससे संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई थी। उपभोक्ता तब से लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि शुक्रवार तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के पास धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
14 जुलाई को अकबरपुर नगर से सटे सिझौलिया में लगे ट्रांसफार्मर के पास तार टूटकर गिर पड़ा था। पहले तो उपभोक्ताओं ने इसे कटौती समझा, लेकिन बाद में पता चला कि तार टूटा है। इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को दी गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
इसके बाद से लगातार प्रभावित उपभोक्ता पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। नतीजा यह है कि बीते चार दिनों से संबंधित क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में रात करवटें बदलकर गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। उपभोक्ता हफीजुद्दीन अंसारी, अब्दुल वहाब, मोहम्मद साबिर, राकेश व इंद्रजीत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल करने को लेकर लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन
इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शुक्रवार तक गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, अधिशाषी अभियंता विद्युत वीके पटेल ने बताया कि गड़बड़ी दूर कराई जा रही है।