फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   blackout

सात दिन से आपूर्ति का इंतजार कर रही 60 हजार की आबादी

Sat, 13 Jul 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
blackout
अंबेडकरनगर। करीब 60 हजार की आबादी एक सप्ताह से बिजली व्यवस्था के पटरी पर लौटने के इंतजार में है। तमाम शिकायतें हुईं फिर भी बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौसम की मार से तार और खंभे क्षतिग्रस्त होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रहे हैं। मामला अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र, कल्यानपुर का है। आपूर्ति न बहाल होने से उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। रात जहां अंधेरे में गुजर रही है वहीं मोबाइल चार्जिंग तक के लाले पड़ गए हैं। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी का माहौल है। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि रविवार तक आपूर्ति बहाल न हुई तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

कल्याणपुर उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांव के उपभोक्ता पिछले करीब एक सप्ताह से मुश्किलों से जूझ रहे हैं। उपभोक्ता का कहना है कि जब बारिश का दौर शुरू हुआ है, इसके बाद से उनके क्षेत्र की आपूर्ति बाधित है। कभी पांच मिनट तो कभी 10 मिनट के लिए ही बिजली आती है। शुक्रवार को करीब 10 मिनट के लिए आपूर्ति बहाल हुई तो उपभोक्ताओं का लगा कि शायद अब अघोषित कटौती से निजात मिल सके, लेकिन उपभोक्ताओं की खुशी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
विज्ञापन

10 मिनट बाद फिर आपूर्ति ठप हो गई इसके बाद शुक्रवार पूरी रात व शनिवार को दिनभर उपभोक्ता इंतजार करते रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उपकेंद्र से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से जब आपूर्ति बाधित होने के कारण जानने का प्रयास किया जाता है तो उनके द्वारा जल्दी फोन ही नहीं रिसीव होता है। फोन रिसीव भी हुआ तो जवाब मिलता है कि जब सही होगी तक आपूर्ति बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल विद्युत आपूर्ति से बरियायन, कल्यानपुर, मजीसा, असमानपट्टी, कजरी, केशवपुर, पलई, रामनगर, जैतपुर, इशरपुपर, चेकिया, लेहड़ी व कटुई सहित 40 से अधिक गांव हैं, जहां की करीब 60 हजार आबादी सप्ताहभर से विद्युत आपूर्ति से वंचित है। उपभोक्ता शैलेष गुप्त, राधेश्याम, पंकज यादव व शिवमूरत आदि ने उपकेन्द्र के जेई पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि जेई की लापरवाही के चलते ही अक्सर आपूर्ति बाधित रहती है।

फोन न रिसीव होने के चलते अक्सर उपभोक्ता में होने वाली गड़बड़ी सूचना समय से नहीं दे पाते हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि रविवार तक आपूर्ति बहाल न हुई तो उपभोक्ता सड़क पर उतरने के लिए विवश होंगे। कांग्रेस नेता अमित जायसवाल ने मौजूदा विद्युत व्यवस्था को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि उपभोक्ताओं की समस्या को यदि जल्द संज्ञान लिया गया तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। सरकार बिल के दरों में बढ़ोत्तरी करने का तोहफा तो उपभोक्ताओं को दे देती है, लेकिन उपभोक्ताओं को सुचारु आपूर्ति देने में पूरी तरह फेल है। उधर जेई मुन्ना यादव का कहना है कि आपूर्ति व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। मौसम की मार से विद्युत आपूर्ति में कठिनाई उत्पन्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed