फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Black out

रात भर अंधेरे में रही अकबरपुर नगर की 25 हजार आबादी

Sat, 31 Aug 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Black out
अंबेडकरनगर। करीब 16 घंटे तक अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों की करीब 60 हजार की आबादी बिजली संकट से गुजरी। करीब 25 हजार की आबादी तो पूरी रात अंधेरे में रही। असल में नगर के ज्यादातर क्षेत्रों में शुक्रवार पूरी रात बिजली नहीं आई तो कुछ क्षेत्रों में वोल्टेज इतना कम रहा कि उपभोक्ता परेशान रहे। बदतर बिजली आपूर्ति के चलते शनिवार सुबह लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया।
विज्ञापन

उन्हें एक-एक बाल्टी पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। इस बीच सुचारु बिजली उपलब्ध करा पाने में नाकाम पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। उनका कहना था कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरण नहीं बदले जाते और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई जाती तब तक सुचारु बिजली मिलना मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन

उमसभरी भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार लगभग पूरी रात बदतर बिजली ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं। अकबरपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों की करीब 60 हजार की आबादी के लिए करीब 16 घंटा मुश्किलों भरा रहा। शुक्रवार शाम करीब छह बजे नगर के मीरानपुर के लालाघाट स्थित ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। नतीजा यह रहा कि संबंधित क्षेत्र की लगभग छह हजार की आबादी को पूरी रात बदतर विद्युत आपूर्ति के दौर से गुजरना पड़ा। शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे गड़बड़ी दूर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर पुराने तहसील पर लगे ट्रासफार्मर में भी रात नौ बजे करीब तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इससे संबंधित क्षेत्र की करीब 11 हजार की आबादी प्रभावित हुई। अकबरपुर बस स्टेशन के पास स्थित ट्रांसफार्मर के फुंकने से पेवाड़ा, अहिराना व मीरानपुर मोहल्ले के कुछ क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इससे करीब 13 हजार की आबादी को पूरी रात अंधेरे में गुजारना पड़ा।
अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर में भी शुक्रवार रात लगभग साढ़े 9 बजे गड़बड़ी आ गई। इससे न सिर्फ अकबरपुर नगर के कई क्षेत्र बल्कि आसपास के लगभग तीन दर्जन गांव की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब तीन घंटे तक यहां आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा शहजादपुर, रसूलपुर हौजपट्टी, मुरादाबाद, बस स्टेशन क्षेत्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बदतर आपूर्ति का दंश झेलना पड़ा।
बदतर आपूर्ति के चलते संबंधित क्षेत्र के लोगों को शनिवार सुबह पेयजल संकट से जूझने को मजबूर होना पड़ा। दरअसल बिजली न होने से एक तरफ जहां नगर पालिका की जलापूर्ति ठप हो गई, वहीं बिजली न होने से सबमर्सिबल भी नहीं चला।
नतीजा यह रहा कि एक एक बाल्टी पानी के लिए लोगों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। उपभोक्ता राजेश कुमार, बिपिन कुमार जायसवाल, रामजी मौर्य व दीपकुमार गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक जर्जर हो चुके उपकरणों को नहीं बदला जाता और ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जाता तब तक उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली नहीं मिल सकेगी। उपभोक्ताओं के हित को देखते हुए पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारियों को ठोस कदम उठाना होगा।

नगर के कुछ क्षेत्रों में कहीं तार टूटने तो कहीं ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी गड़बड़ी के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई थी। समय रहते उसे दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
- वीके पटेल, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed