फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP workers distributed sweets somewhere, crackers burst somewhere

भाजपाइयों ने कहीं बांटी मिठाई, कहीं फोड़े पटाखे

Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
BJP workers distributed sweets somewhere, crackers burst somewhere
प्रदेश में भाजपा की जीत पर खुशी मनाते भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हुआ, तो भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बधाइयों का दौर देर शाम तक जारी रहा। भाजपा कार्यालय पर न सिर्फ वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए। इस दौरान एक-दूसरे को बधाई देने के साथ ही मुंह भी मीठा कराया गया। जगह-जगह पटाखे भी फोड़े गए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि यह जीत उत्तर प्रदेश की जनता की है। जाति, धर्म से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट दिया। पांच वर्ष के सुशासन को ध्यान में रखते हुए आम जनता ने फिर से भाजपा में ही अपनी आस्था जताई। भाजपा की प्रचंड जीत से अब विपक्षी दलों को समझ लेना चाहिए कि जाति, धर्म के आधार पर चुनाव नहीं जीता जाता।
विज्ञापन

पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने कहा कि पांच वर्ष के कार्यकाल में जिस प्रकार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर नकेल कसी, वह किसी से छिपा नहीं है। मौजूदा समय में सबसे ज्यादा जरूरत सुरक्षा को लेकर है, जो सिर्फ भाजपा शासनकाल में ही दी गई। इसे देखते हुए ही आम जनता ने भाजपा को फिर से समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने कहा कि चहुंओर विकास व सुरक्षा को लेकर जिस प्रकार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कार्य किया, उसी का ही नतीजा है कि एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डबल इंजन के चलते एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है।
टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल ने कहा कि प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि भाजपा को दूसरी बार भी जीत दर्ज हुई है। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौतरफा विकास का ही नतीजा है। अकबरपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन सरिता गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को जो सम्मान व सुरक्षा दी, उसी का नतीजा है कि एक बार फिर से भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ आई। प्रत्येक वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाजपा को अपना समर्थन दिया।

जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह व विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू ने खुशी का इजहार किया। पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, डॉ. राजितराम त्रिपाठी, रामप्रकाश यादव, ज्ञानसागर सिंह व यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी, महिला जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह, पूर्व प्रमुख सुनीता वर्मा, उनके प्रतिनिधि रामकृष्ण वर्मा, वरिष्ठ नेत्री उपमा पांडेय ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के नारे को साकार करते हुए ही प्रदेश का विकास बगैर किसी भेदभाव के साथ किया। इसी का नतीजा है कि प्रदेश की जनता ने फिर से प्रदेश की सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथ में दे दी।

अंबेडकरनगर के बसखारी में भाजयुमो नेता विकास मोदनवाल की अगुवाई में ढोलक व मिठाई के बीच मनाई जाती प

अंबेडकरनगर के बसखारी में भाजयुमो नेता विकास मोदनवाल की अगुवाई में ढोलक व मिठाई के बीच मनाई जाती प- फोटो : AMBEDKAR NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed