फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP workers are working in the interest of the country

भाजपा कार्यकर्ता देश हित में कर रहे काम

Sat, 28 Aug 2021 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP workers are working in the interest of the country
अंबेडकरनगर। भाजपा सरकार और संगठन द्वारा बराबर देश और समाज हित में समर्पित होकर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोविड-19 की तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए जनपद के प्रत्येक मण्डल में स्वास्थ्य स्वयं सेवक कार्यशाला आयोजित कर कोरोना की तीसरी लहर के प्रकोप से बचाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये बातें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बेवाना मंडल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित स्वास्थ्य स्वयंसेवकों की कार्यशाला को संबोधित करते हुए रामपुर सकरवारी के लिटिल आर्मी विद्यालय में कहीं।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देश का पालन करना चाहिए। बसखारी स्थित डीवहारे बाबा मन्दिर में मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र निषाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान को जोखिम में डालकर कोरोना काल में जनता के बीच में जाकर कार्य किया है। मौके पर भाजपा नेता विजय प्रताप सिंह, शिवपूजन राजभर, प्रदीप राजभर, रवि कन्नौजिया, निगम राना, अच्छे लाल गुप्ता, अरुण राजभर, पवन सिंह, अरविंद जायसवाल, संजय कुमार, बजरंगी पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed