फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP will win more than 300 seats

300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा

Mon, 21 Feb 2022 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP will win more than 300 seats
जलालपुर/आलापुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा के राज्यसभा में सचेतक पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने जलालपुर में प्रबुद्घ मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश में 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। प्रदेश में कानून का राज व विकास का पहिया आगे बढ़ता रहे, इसके लिए जरूरी है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार एक बार फिर बने। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी सुभाष राय की शानदार जीत दर्ज कराने का आह्वान किया। बाद में देर शाम गोरखपुर जाते समय वे जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए।
विज्ञापन

भाजपा के राज्यसभा में सचेतक पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने शनिवार की रात जलालपर में प्रबुद्घ मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा फिर 300 सीटों पर जीत दर्ज कर दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। योगी सरकार में प्रदेश की महिलाएं, बेटियां व आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि वे किसी के बहकावे में न आएं। प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवप्रताप शुक्ल जलालपुर से गोरखपुर जाते समय भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के रामनगर आवास पर देर शाम पत्रकारों से मुखातिब हुए। कहा कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। प्रदेश में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस मौके पर विधायक अनीता कमल, अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ उपाध्याय व सुनीति द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed