{"_id":"60e7385a8ebc3e9eae7e9be1","slug":"bjp-set-to-become-block-chief-unopposed-in-katehri-bhiyanv-and-bhiti-ambedkar-nagar-news-lko5860694127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेहरी, भियांव व भीटी में भाजपा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेहरी, भियांव व भीटी में भाजपा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गहमागहमी के बीच ब्लॉक प्रमुख चुनाव में गुरुवार को तीन विकास खंडों में भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। छह अन्य ब्लॉकों में बीजेपी का कहीं पर बसपा तो कहीं सपा से सीधा मुकाबला है। शुक्रवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मतदान कराया जाएगा।
इससे पहले गुरुवार को नौ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कुल 20 दावेदारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। भियांव व भीटी ब्लॉक में मात्र एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हुआ। जबकि कटेहरी में एक प्रत्याशी का नामांकन पत्र जांच के दौरान खारिज कर दिए जाने से सिर्फ एक प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में रह गया। ऐसे में अब शुक्रवार को कटेहरी, भियांव व भीटी ब्लॉक में निर्विरोध निर्वाचन घोषित कर दिया जाएगा। अन्य छह ब्लॉकों में 10 जुलाई को मतदान के आसार हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत का परचम लहराने वाली भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी यही प्रदर्शन दोहराने का संकेत दे दिया है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के पहले से ही जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी ने जीत तय कर सकने वाले कद्दावर नेताओं व उनके परिवारीजनों को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला शुरू किया। यह कार्य नामांकन के एक दिन पहले तक जारी रहा। इसका अपेक्षित परिणाम भी सामने आना शुरू हो गया है। गुरुवार को सभी नौ विकास खंड मुख्यालयों पर गहमागहमी के बीच पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुए नामांकन में आमतौर पर ज्यादातर जगह बीजेपी का ही बोलबाला दिखाई दिया।
विज्ञापन
अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं वरिष्ठ सपा नेता मलखान सिंह की पत्नी निर्मला सिंह के मुकाबले भीटी ब्लॉक में प्रमुख पद का नामांकन करने ही कोई नहीं पहुंचा। उन्हें सपा अपना प्रत्याशी बनाने की तैयारी में थी, लेकिन ऐन वक्त पर वे अपने पुत्र के साथ भाजपा में चली गईं। गुरुवार को उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कोई अन्य प्रत्याशी यहां अपना पर्चा भरने नहीं आया। ऐसे में उनके निर्विरोध निर्वाचन का मार्ग तय हो गया। बीते दिनों भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ सपा नेता विंध्याचल सिंह के पुत्र गौरव सिंह का भी भियांव से निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया। बीजेपी प्रत्याशी के तौर पर गौरव ने गुरुवार को विकास खंड मुख्यालय पर एक सेट में अपना पर्चा भरा। यहां भी कोई अन्य प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंच सका।
सबसे ज्यादा रोचक घटनाक्रम कटेहरी ब्लॉक में हुआ। यहां भाजपा प्रत्याशी के तौर पर अनिल कुमार उर्फ मौसम वर्मा ने तीन सेट, जबकि सपा प्रत्याशी रघुविंदर सिंह यादव ने एक सेट में पर्चा भरा। अपराह्न तीन बजे के बाद हुई जांच में पर्चा भरने में हुई गड़बड़ी आदि के आधार पर रघुविंदर का पर्चा खारिज हो गया। इस घटनाक्रम के बाद मौसम वर्मा का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया।
जलालपुर में बसपा के त्रिभुवननाथ ने तीन सेट, सपा के राजेश गौतम ने एक सेट तथा भाजपा की अमरावती ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। टांडा में भाजपा प्रत्याशी तेजस्वी जायसवाल ने तीन सेट तो वहीं निर्दल प्रत्याशी सुरजीत वर्मा ने चार जबकि निर्दल प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने एक सेट में नामांकन पत्र भरा। अकबरपुर में सपा प्रत्याशी देविका वर्मा तथा भाजपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने भी चार-चार सेट में नामांकन पत्र जमा किया।
बसखारी में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन उर्फ संजय सिंह ने दो सेट, निर्दल प्रत्याशी स्वर्णलता सिंह ने दो सेट तथा सपा प्रत्याशी संजय कुमार ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। जहांगीरगंज में भाजपा प्रत्याशी पुष्पा कनौजिया व निर्दल प्रत्याशी विनीता कनौजिया ने दो दो सेट, जबकि रामनगर में भाजपा प्रत्याशी रामधारी यादव चार सेट, सपा प्रत्याशी विकास यादव ने तीन सेट तथा निर्दल प्रत्याशी वेदप्रकाश यादव ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।