फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP's sadhu became district panchayat president

बीजेपी के साधू बने जिला पंचायत अध्यक्ष

Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP's sadhu became district panchayat president
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में शनिवार को बीजेपी के साधू वर्मा ने धमाकेदार जीत दर्ज कर ली। जनपद गठन के ढाई दशक के इतिहास में वे इसके साथ ही बीजेपी के दूसरे जिला पंचायत अध्यक्ष बने। उन्हें 30 मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी अजीत यादव 10 मतों पर ही सिमट गए। एक मत निरस्त किया गया। जीत के बाद साधू को जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने प्रमाणपत्र सौंपा और जिले का प्रथम नागरिक बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। उधर, साधू की जीत की घोषणा होते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में मतदान को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में गहमागहमी शनिवार सुबह से ही बढ़ने लगी थी। पुलिस कर्मियों ने जहां सुरक्षा का जिम्मा संभाल रखा था, वहीं अन्य कर्मचारियों ने मतदान की व्यवस्था। 11 बजे से मतदान का समय शुरू होने के बाद से ही जिला पंचायत सदस्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सदस्यों के प्रमाणपत्र आदि की विधिवत जांच के बाद ही उन्हें आगे बढ़ने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

सर्वाधिक चौकसी कलेक्ट्रेट के टांडा रोड स्थित मुख्य गेट पर बरती जा रही थी, जहां से सदस्यों को प्रवेश की अनुमति थी। वीडियोग्राफी और जरूरी तलाशी एवं जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा था। प्रत्याशियों में पहले सपा प्रत्याशी अजीत यादव अंदर गए फिर कुछ देर बाद भाजपा प्रत्याशी साधू वर्मा। अन्य सदस्यों के कलेक्ट्रेट में जाने का भी क्रम बीच-बीच में चलता रहा। कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जैसे-जैसे मतदान बढ़ रहा था, वैसे ही बाहर इधर मौजूद समर्थकों का जोश भी बढ़ता दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे के पहले ही सभी 41 जिला पंचायत सदस्य मतदान कर चुके थे। बाद में कड़ी सुरक्षा और वीडियोग्राफी के बीच मतों की गणना शुरू हुई। इसमें बीजेपी प्रत्याशी साधू वर्मा को उम्मीद के ही अनुरूप एकतरफा जीत हासिल हुई। उन्होंने सपा के खेमे में सेंध लगाई। हालांकि कुल 34 सदस्यों का समर्थन मिलने के अनुमान के बीच 30 मत उन्हें हासिल हुए।
सपा प्रत्याशी अजीत यादव सिर्फ 10 मत पर सिमट गए, जबकि एक मत निरस्त कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने उन्हें विजेता घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। डीएम ने उन्हें जिले का प्रथम नागरिक बनने की शुभकामनाएं दीं और कहा कि विकास कार्यों को अच्छे ढंग से संपादित कराने में उनको अपनी भूमिका अच्छे ढंग से निभानी होगी।

उधर, साधू के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के साथ ही सपा खेमे में निराशा के भाव देखने को मिले। दरअसल सपा नेताओं ने बीते दिनों ही राजधानी जाकर 20 सदस्यों के सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने का दावा किया था, जबकि शनिवार को आए नतीजों में सिर्फ 10 वोट ही मिले। कुछ सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि साथ घूमने वाले कुछ सदस्यों ने भी मत वोट दिया। इससे इतर बीजेपी खेमे में जश्न का माहौल था। जीत के बाद कार्यकर्ताओं ने साधू को फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed