फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP's arbitrariness exposed by Lakhimpur incident

लखीमपुर कांड से भाजपा की मनमानी उजागर

Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
BJP's arbitrariness exposed by Lakhimpur incident
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट मांगो को लेकर धरने पर बैठे राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिका - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर किसानों के हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लखीमपुर खीरी मामले में दोषी केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। लखीमपुर कांड से भाजपा व सरकार की मनमानी उजागर हो गई है।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष हजारीबाबा ने कहा कि लखीमपुर खीरी मामले में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों को उपद्रवी साबित करने की कोशिश की जा रही है। यह अत्यंत चिंताजनक है। कहा कि बीते दिनों आई तमसा नदी में बाढ़ के चलते सैकड़ों किसानों की धान की फसल पूरी तरह से जलमग्र हो गई थी। इससे धान की फसल को नुकसान हुआ। ऐसे में संबंधित किसानों के नुकसान का आकलन कर उन्हें आर्थिक सहायता दी जाए। फूलबदन, रामजनम, भजिराम, सियाराम, दिलीप कुमार, मिट्ठूलाल, सुनील, अमरजीत, बच्चूलाल ने कहा कि किसान विभिन्न मुश्किलों से जूझ रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed