फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leaders including three in prime targets of police

भाजपा नेता समेत तीन पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Sat, 11 Jul 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sat, 11 Jul 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

बताते चलें कि दो दिन पूर्व इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर सेमरिया गांव में अबरार अहमद व मोहम्मद आदिल के बीच भूमि विवाद के बाद टांडा तहसील का एक लेखपाल पैमाइश करने गया था।

विज्ञापन


इस दौरान विवाद होने पर लेखपाल बेहगुनराम की पिटाई कर दी गई थी। मौके पर ग्राम पंचायत निवासी भाजपा नेता आदित्य प्रकाश शुक्ल व उनके भाई प्रधान एसपी शुक्ल भी पहुंचे थे। इसी मामले में आदित्य ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी कि एक पक्ष के लोगों ने उनका घर घेर लिया है और बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं।
विज्ञापन


इस पर कई थानों की फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मगर वहां ऐसी कोई बात पुलिस ने नहीं पाई। इसी के बाद अब इब्राहिमपुर पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता 108 के तहत आदित्य शुक्ल, एसपी शुक्ल व एक अन्य के खिलाफ एसडीएम न्यायालय में चालानी रिपोर्ट भेजी है। उधर, एसपी पंकज ने कहा कि ये सामान्य चालानी रिपोर्ट है, जो पुलिस अपनी जिम्मेदारी के तहत ऐसे मामलों में भेजती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed