फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP leaders including MLAs adopted hospitals

BJP leaders including MLAs adopted hospitals

Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders including MLAs adopted hospitals
अंबेडकरनगर। प्रदेश की जनता के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदारी सरकार के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी ने संभाल ली है। कार्ययोजना बनाकर भाजपा ने जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को एक-एक चिकित्सालय को गोद लेकर उसकी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया है। इसके अनुपालन की कवायद जिले में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र टांडा की भाजपा विधायक संजू देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा, आलापुर विधायक अनीता कमल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज, भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री त्र्यंबक तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भीटी, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्ता ने संयुक्त चिकिसालय को अंगीकृत किया है।
विज्ञापन

पूर्व विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी/ भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर, पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटेहरी, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ेपुर को गोद लेने की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर जिले में पार्टी पदाधिकारियों को अस्पतालों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदाधिकारी अस्पताल को गोद लेकर वहां जरूरी व्यवस्था में सुधार के लिए सहयोग करेंगे। जिला संयोजक/ जिला मंत्री दीपक तिवारी के संयोजन में इस पर अमल शुरू हो गया है। संबंधित पदाधिकारी अपने अपने चिकित्सा संस्थानों की चिकित्सीय व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। जिला संयोजक दीपक तिवारी ने बताया है कि अभी जनपद के और चिकित्सालयों को भाजपा नेता गोद लेकर उसकी व्यवस्था को अच्छे ढंग से संचालित करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed