{"_id":"62ec0e1f04a5f67e062a443c","slug":"bjp-leader-accuses-police-of-indecency-ambedkar-nagar-news-lko642712414","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता ने पुलिस पर लगाया अभद्रता का आरोप
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगपुर के भाजपा सेक्टर संयोजक ने जलालपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिसिया उत्पीड़न से खिन्न होकर पार्टी से त्याग पत्र देने की घोषणा कर दी है। उनके समर्थन में कई बूथ अध्यक्षों ने भी जिलाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेजकर पुलिस के व्यवहार पर नाराजगी जताई।
नगपुर के भाजपा सेक्टर संयोजक दीपक अग्रहरि के मुताबिक वे बुधवार को जलालपुर कोतवाली गए थे। उन्होंने नगपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में फेंके जा रहे कूड़े को लेकर आपत्ति जताई। कहा कि यह बात पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरी। कोतवाल की मौजूदगी में ही पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की।
इसके बाद लॉकअप में डाल दिया। बाद में मंडल अध्यक्ष रवि सिंह के मौके पर पहुंचने व सुपुर्दगी नामा लिखवाने के बाद उन्हें छोड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से उन्हें काफी ठेस पहुंची है। इससे आहत होकर उन्होंने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया। बाद में उनके समर्थन में कई बूथ अध्यक्षों ने भी अपना त्याग पत्र पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी को भेज दिया है। उधर, कोतवाल जलालपुर विजेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं।