फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP handed over the district command to Dilip Dev Patel

Ambedkar Nagar News: भाजपा ने दिलीप देव पटेल को सौंपी जिले की कमान

Fri, 29 May 2026 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
BJP handed over the district command to Dilip Dev Patel
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल। स्रोत : सोशल मीडिया
अंबेडकरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के भीटी गांव निवासी दिलीप देव पटेल (36) को नया जिलाध्यक्ष बनाया है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे दिलीप देव पटेल इससे पहले जिला मंत्री और जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।
विज्ञापन

दिलीप देव पटेल किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता राम उजागिर वर्मा किसान हैं जबकि माता नीलम वर्मा गृहिणी हैं। उनका ननिहाल टांडा क्षेत्र के चिंगी गांव में है। उनके नाना स्वर्गीय जियालाल वर्मा दो बार टांडा ब्लॉक प्रमुख रह चुके थे। बचपन और प्रारंभिक शिक्षा का एक बड़ा हिस्सा ननिहाल में बीता। वहीं से उन्हें सार्वजनिक जीवन और राजनीति की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नया चेहरा लाने के लिए जनवरी 2025 में प्रक्रिया शुरू की गई थी। 50 से अधिक लोगों ने आवेदन भी किया था। संगठन के अंदर चल रही रस्साकसी के कारण अध्यक्ष का चयन नहीं हो पाया था। बीते दिनाें प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले में आगमन के दौरान भी यह सवाल उठे थे लेकिन उस समय प्रदेश अध्यक्ष इस बात को टाल दिया था। भाजपा और आरएसएस से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और प्रभावशाली चेहरों के नाम चर्चा में थे। पार्टी नेतृत्व ने सभी कयासों को पीछे छोड़ते हुए दिलीप देव पटेल के नाम पर मुहर लगाकर एक बार फिर सबको चौकाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई वर्ष बाद हुआ बदलाव
भाजपा के जिला संगठन में यह बदलाव करीब ढाई वर्ष बाद हुआ है। इससे पहले 15 सितंबर 2023 को पार्टी नेतृत्व ने डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी के स्थान पर त्रयंबक तिवारी को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी थी। अब पार्टी ने युवा नेतृत्व के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed