फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP government cheated the youth

भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ किया धोखा

Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP government cheated the youth
अंबेडकरनगर। मौजूदा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं का रोजगार छीनने का काम किया है। देश में इन दिनों बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। यह विचार रविवार को पार्टी कार्यालय पर तमाम युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने प्रकट किए। कहा कि आने वाले समय में युवा ही ऐसी पार्टी को सबक सिखाने का काम करेगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय पर आयोजित सदस्यता कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने एक दर्जन से अधिक युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलायी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से आम जनता प्रभावित है। झूठ बोलकर सत्ता में आयी भाजपा सरकार अब बेनकाब हो चुकी है। इससे युवाओं का मोहभंग हो चुका है। प्रदेश में मौजूदा समय में बेरोजगारी दर सबसे अधिक है। सरकार ने वादा किया था कि दो करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार दिया जाएगा। परंतु ऐसा कर पाने में सरकार पूरी तरह फेल रही है। युवाओं से आह्वान किया कि वह पार्टी के साथ एकजुटता के साथ काम करें। आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी। प्रदेश सचिव अमित जायसवाल ने भी युवाओं से एकजुटता का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने से ही प्रदेश में खुशहाली व तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन

सदस्यता लेने वालों में साहू समाज के युवा जिलाध्यक्ष राजकुमार, बजरंगी राव, अनूप साहू, गोविंद धुरिया, राजेंद्र साहू, रमाशंकर मौर्य, संदीप साहू, राजेंद्र साहू व रमाशंकर आदि युवा शामिल रहे। इस मौके पर जिला प्रवक्ता अवधेश मिश्र बब्लू, रबीश कुमार शुक्ल, गुलाम रसूल छोटू, संजय तिवारी, सुखीलाल वर्मा व आदित्यनरायण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed