{"_id":"673794d652d5a031820bf7f0","slug":"bjp-fears-cms-fifth-visit-shivpal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124505-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का डर है सीएम का पांचवां दौरा : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का डर है सीएम का पांचवां दौरा : शिवपाल
Sat, 16 Nov 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 16 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
कटेहरी के बथुआ चंदौका में चौपाल को संबोधित करते सपा महासचिव शिवपाल।
अंबेडकरनगर।
सपा राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि उपचुनाव को लेकर सीएम का पांचवां दौरा सिर्फ भाजपा का डर है। आज तक उपचुनाव में किसी सीएम के आमतौर पर न जाने की परंपरा रही है। कभी कोई गया भी तो सिर्फ एक बार। सरकार ने यदि काम किया होता। लोगों को खुश रखा होता तो सीएम को इस तरह बार-बार कटेहरी में दौड़कर आने की जरूरत न पड़ती। सीएम के दौरों ने सपा की राह और आसान कर दी है।
शिवपाल ने कहा कि प्रयागराज में छात्रों को सिर्फ इसलिए आंदोलन करना पड़ा क्योंकि सरकार की नीयत साफ नहीं है। वह युवाओं को रोजगार नहीं देना चाहती। वादा तो नौकरी का था। लेकिन अब युवाओं पर लाठियां चलाई जा रही हैं। उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही। भाजपा का असली चेहरा इससे उजागर हुआ है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि बुलडोजर सिर्फ अन्याय का प्रतीक है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इसे माना कि लोगों को बेघर कर देना ठीक नहीं है। किसी गलती के लिए कानून है। उन्होंने सपा को अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस बताए जाने पर कहा कि प्रदेश की जनता यह जानती है कि आज सबसे ज्यादा अपराधी किस पार्टी में हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन कटेहरी समेत अन्य सीटों पर अब भी मनमानी कर रहा है। अल्पसंख्यकों व कमजोर वर्गों को वोट न देने से डराया जा रहा है।
सिर्फ सपा सभी को साथ लेकर चल रही
शिवपाल सिंह यादव ने अपने दौरे के दूसरे दिन कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चौपाल लगाया। उन्होंने कहा कि सपा सभी को लेकर चल रही है, जबकि भाजपा नफरत फैला रही है। बथुआ चंदौखा गांव में उन्होंने कहा कि सपा ने ब्राह्मणों का समुचित सम्मान दिया है। संस्कृत विद्यालयों को सपा सरकार में अनुदानित किया गया। जनेश्वर मिश्र पार्क पूरे प्रदेश की शान है। जनेश्वर मिश्र के नाम से ग्राम विकास की योजनाएं चलाई गईं। सरकार बनने पर और भी बड़े काम होंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री तेजनरायन पांडेय, जयशंकर पांडेय, जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव, वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्र, मुजीब सोनू, अजय दुबे अंजू, पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे, आशीष पांडेय दीपू, श्यामनरायन यादव व मुकेश सिंह भी मौजूद रहे।