{"_id":"620403536506bd5ca22726fb","slug":"bjp-bsp-including-17-candidates-filled-pamphlets-ambedkar-nagar-news-lko6171282193","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, बसपा समेत 17 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, बसपा समेत 17 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया को लेकर नौ फरवरी को कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी रही। बुधवार को भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस समेत कुल 17 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा के कटेहरी, अकबरपुर व आलापुर के प्रत्याशी ने जहां नामांकन किया तो वहीं बसपा के टांडा व जलालपुर समेत कांग्रेस के जलालपुर प्रत्याशी ने पर्चा भरा। जलालपुर से भाजपा तथा टांडा से सपा प्रत्याशी ने बुधवार को दोबारा पर्चा भरा। बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन करने को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के साथ ही परिसर के बाहर 200 मीटर सीमा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों के लिए तीन मार्च को होने वाले मतदान के लिए नामांकन का कार्य अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। 11 फरवरी तक चलने वाले नामांकन के बीच बुधवार को बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया। कटेहरी विधानसभा सीट से कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें भाजपा समर्थित निषाद पार्टी के अवधेश कुमार द्विवेदी ने एक सेट, मौलिक अधिकार पार्टी के रघुपति ने एक व निर्दल प्रत्याशी दाताराम ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। अकबरपुर विधानसभा सीट के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें भाजपा के धर्मराज निषाद ने दो सेट में, जबकि बहुजन मुक्ति पार्टी के जितेंद्र कुमार ने एक सेट में नामांकन किया।
विज्ञापन
जलालपुर विधानसभा सीट के लिए पांच प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पर्चा भरा। इसमें कांग्रेस पार्टी की डॉ. रागिनी पाठक ने एक सेट, बहुजन समाज पार्टी के राजेश सिंह ने तीन सेट में, भारतीय जनता पार्टी के सुभाष राय ने दो सेट में, आम आदमी पार्टी के राजेंद्र वर्मा ने एक सेट में, विकासशील इंसान पार्टी के नितेश कुमार ने एक सेट में नामांकन किया। इसमें भाजपा के सुभाष राय ने दोबारा नामांकन किया।
आलापुर विधानसभा सीट के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इसमें भाजपा के त्रिवेणीराम ने तीन सेट में, आम आदमी पार्टी के निकेश ने एक सेट में तो विकासशील इंसान पार्टी की प्रेमलता ने एक सेट में नामांकन किया। वोटर पार्टी इंटरनेशनल से शैलेंद्र ने एक सेट में नामांकन किया। टांडा विधानसभा सीट के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। इसमें बहुजन समाज पार्टी की शबाना खातून ने तीन सेट में, सपा के राममूर्ति वर्मा ने दो सेट में तो आम आदमी पार्टी के राकेश वर्मा ने एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। यहां से भी सपा प्रत्याशी राममूर्ति वर्मा ने दोबारा नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध
बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के नामांकन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। कलेक्ट्रेट परिसर में जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहे, तो वहीं परिसर के बाहर 200 मीटर दायरे में लगे बैरियर पर भी पुलिस व अर्धसैनिक बल तैनात रहे। सीओ सदर अशोक सिंह ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के वाहनों को एडीएम आवास के निकट रोक दिया गया। इसके बाद यहां से मात्र प्रत्याशी के वाहन को ही जिला अस्पताल के गेट तक जाने दिया गया। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सिर्फ उनके प्रस्तावक को ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी गई। इस दौरान न सिर्फ कोरोना प्रोटोकॉल, बल्कि आचार संहिता का भी सख्ती से पालन कराया गया।