फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   BJP and Nishad Party candidates will file nomination today

भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP and Nishad Party candidates will file nomination today
अंबेडकरनगर। भाजपा व निषाद पार्टी के प्रत्याशियों की ओर से 9 फरवरी को एक साथ नामांकन किया जाएगा। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने दी। वहीं मंगलवार को क्षेत्रीय मंत्री व जिलाध्यक्ष ने पूर्व में पार्टी से निलंबित किए गए कई नेताओं का निलंबन वापस लेते हुए उनसे पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि पूर्व जिला उपाध्यक्ष दशरथ यादव, पूर्व महामंत्री राजकरन निषाद, पूर्व जिला मंत्री विकास तिवारी के अलावा पार्टी नेता राधेश्याम चौहान, पूनम राय, अविनाश तिवारी, मिथिलेश तिवारी, दानबहादुर, राधिका सिंह, चंद्रशेखर सिंह, शीतला यादव, बजरंगी वर्मा, रामजी गुप्ता, सुजीत सोनी व रामजगत का निलंबन क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने वापस होने के बाद उनका स्वागत किया। इस बीच पार्टी ने तय किया है कि सभी पांच सीटों पर भाजपा व निषाद पार्टी प्रत्याशी 9 फरवरी को एक साथ अपना नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed