{"_id":"68fe60628eb21742030cd995","slug":"bikes-stolen-from-three-different-locations-case-registered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-144219-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अलग-अलग तीन स्थानों से बाइक चोरी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अलग-अलग तीन स्थानों से बाइक चोरी, केस दर्ज
Sun, 26 Oct 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में तीन अलग-अलग स्थानों में बाइक चोरी की घटनाएं सामने आईं हैं। अकबरपुर के शहजादपुर निवासी अमाल अहमद ने शिकायती पत्र में बताया कि 16 अक्तूबर को शाम उन्होंने अपनी बाइक पहितीपुर चौराहे पर नैंसी भोजनालय के बगल खड़ी की थी। कुछ ही देर में उनकी बाइक चोरी हो गई।
गोरखपुर के बड़हलगंज के बगहा निवासी धर्मेंद्र यादव के मुताबिक, वह बर्जर इंदिरा फार्म में सीलिंग का कार्य करते हैं। 24 अक्तूबर की शाम वह कंपनी के काम से विकास पेंट हाउस अकबरपुर पहुंचे। वह सड़क किनारे बाइक खड़ी कर पास की दुकान पर आवश्यक कार्य के लिए गए। कुछ ही देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। वहीं जैतपुर के खालिसपुर डुहिया बंदीपुर निवासी नंदलाल के मुताबिक, 24 अक्तूबर को शाम उनके परिवार के सदस्य बृजेश कुमार बच्चों के साथ उनकी बाइक लेकर बाजार गए थे। उन्होंने बाइक को साई प्लाजा होटल के निकट रेलवे क्रॉसिंग के समीप मंदिर के सामने खड़ा किया था। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक वहां से गायब मिली। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तीनों मामलों में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद