{"_id":"627801de27087c598741e2af","slug":"bike-thief-arrested-nine-bikes-recovered-ambedkar-nagar-news-lko62967558","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरफ्तार, नौ बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोर गिरफ्तार, नौ बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरुआ (अंबेडकरनगर)। पुलिस टीम ने भिखारीपुर गांव के निकट घेराबंदी कर एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साधी अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर चोरी की नौ बाइकें व एक बाइक के पार्ट्स बरामद किए। पकड़े गए चोर के विरुद्ध पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया, जबकि फरार चोर की तलाश शुरू कर दी है।
शनिवार आधी रात मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक पर दो संदिग्ध युवक भिखारीपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर महरुआ एसओ विवेक वर्मा ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी शुरू कर दी। भिखारीपुर गांव के निकट पुलिस ने घेराबंदी की। इस बीच एक बाइक पर दो बदमाश आते नजर आए।
पुलिस टीम को देखते ही बाइक सवार बदमाश भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने उन्हें दौड़ा लिया। इस बीच अंधेरे का लाभ उठाकर बाइक पर पीछे बैठा बदमाश भाग निकला, जबकि बाइक चला रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान दीपक सिंह निवासी बरई का पुरवा, जबकि भाग निकलने में सफल रहे बदमाश की पहचान सूर्यभान सिंह बरई का पुरवा थाना महरुआ के रूप में हुई।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से जो बाइक बरामद हुई, वह चोरी की थी। बाद में सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने कई बाइक चोरी की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर चोरी की आठ बाइक बरामद हुईं, जबकि एक बाइक के पार्ट्स बरामद हुए। बताया कि पकड़े गए चोर के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।