फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bike robbery gang busted, one member arrested

बाइक लूट गैंग का पर्दाफाश, एक सदस्य गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bike robbery gang busted, one member arrested
टांडा। बाइक लूट गैंग का पर्दाफाश करने की सफलता अलीगंज पुलिस को मिली। सम्हरिया गांव के निकट हाईवे पर जांच के दौरान लूट गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर लूट की दो बाइक, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी द्वारा गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी दी गई, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एसपी आलोक प्रियदर्शी के दिशा निर्देश पर शनिवार की रात अलीगंज पुलिस ने एसओ नागेंद्र सरोज के नेतृत्व में सम्हरिया गांव के निकट हाईवे पर चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच एक बाइक पर संदिग्ध युवक आता नजर आया। जब पुलिस कर्मियों ने उसे रोकना चाहा, तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन

उसकी पहचान लड्डू उर्फ शैलेश यादव निवासी छोटी पैकोलिया कोतवाली टांडा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बाइक लूट की बात स्वीकार की। 22 सितंबर को सम्हरिया हाईवे पर एक युवक की बाइक तमंचे के बल पर बदमाशों ने लूट ली थी। मामले में अलीगंज पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाश की निशानदेही पर उसके घर से लूट की दो बाइकें बरामद हुईं। उसने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। उनकी गिरफ्तारी का प्रयास तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed